जेट एयरवेज ने 4 विमान ग्राउंडेड किए, लीज की राशि का भुगतान नहीं कर पाई

http://bit.ly/2I0FdLV

नई दिल्ली. आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने 4 विमान ग्राउंडेड कर दिए हैं। यानि इनका संचालन बंद कर दिया गया है। जेट ने ये विमान पट्टे पर ले रखे थे। लीज राशि का भुगतान नहीं कर पाने की वजह से इन्हें ग्राउंडेड करना पड़ा। एयरलाइन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

  1. एयरलाइन ने कहा कि जिन फर्मों से एयरक्राफ्ट लीज पर ले रखे हैं उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जा रही है कि नकदी संकट से निपटने के लिए क्या कोशिशें हो रही हैं।

  2. जेट एयरवेज का कहना है कि वह हरसंभव कोशिश कर रही है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। उड़ानें रद्द होने की वजह से जो पैसेंजर प्रभावित हो रहे हैं उन्हें समय पर उचित जानकारी दी जा रही है और उन्हें दूसरी फ्लाइट दी जा रही है।

  3. जेट ने बताया कि पिछले महीने इंजन के मेंटेनेंस के लिए जो 3 एयरक्राफ्टेट ग्राउंडेड किए गए थे, उनका संचालन शुरू कर दिया गया है। जेट एयरवेज के पास फिलहाल 124 एयरक्राफ्ट हैं।

  4. नकदी के संकट की वजह से पिछले 31 दिसंबर को जेट एयरवेज बैंकों के कर्ज की किस्त अदा करने में विफल रही थी। उसे मार्च के अंत तक करीब 1,700 करोड़ रुपए अदा करने हैं। तीन तिमाही में जेट को 3,656 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

  5. वित्तीय मुश्किलों पर चर्चा और समाधान के लिए जेट एयरवेज ने 21 फरवरी को शेयरधारकों की बैठक बुलाई है। एयरलाइन पर कर्ज का बोझ बढ़कर 10,900 करोड़ रुपए हो गया है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      jet airways financial issues grounded 4 planes for non payment of lease rentals

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.