दिल्ली एनसीआर में फिर बदला मौसम, तेज बारिश के साथ गिरे ओले
नेशनल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई हिस्सों में ओले गिरे हैं। तेज बारिश और ओले गिरने के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली के जहांगीरपूरी मेट्रो क्षेत्र में गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे के करीब जोरदार बरसात के साथ जबरदस्त ओला गिरे।
मौसम विभाग ने जताई थी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले चार दिनों में पहाड़ी इलाकों में भारी से भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। अब बारिश होने से पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड फिर बढ़ सकती है
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं