ऑपरेशन के बाद से ही महिला के पेट में था दर्द, दोबारा हॉस्पिटल पहुंची और कराया चेकअप, तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग

http://bit.ly/2SHcLCY

हैदराबाद. तेलंगाना के एक हॉस्पिटल में मेडिकल लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर 33 साल की महिला के पेट का ऑपरेशन किया गया। पर डॉक्टर इस दौरान मरीज के पेट में अपना औजार ही रखकर भूल गए। ऑपरेशन के बाद महिला ने पेट में हमेश दर्द रहने लगा तो महिला तीन महीने बाद दोबारा अस्पताल गई। यहां जब चेकअप किया गया, तब एक्सरे में इस दर्द की वजह सामने आई।

डॉक्टर पेट में भूला औजार
- मामला हैदराबाद के नामी निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का है, जहां एक महिला ने पेट का ऑपरेशन कराया था। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के कुछ दिन बाद ही उसे पेट में फिर दर्द रहने लगा।
- ऑपरेशन के करीब 3 महीने बाद महिला फिर हॉस्पिटल में पेट दर्द की शिकायत लेकर लौटी, जहां दोबारा उसका चेकअप और एक्स-रे किया गया।
- इसके बाद रिपोर्ट में दर्द की असल वजह पकड़ में आई। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर्स का सर्जिकल टूल महिला के पेट में ही रह गया था, जिसके बाद उसे लगातार दर्द था।
- इसके बाद तुरंत महिला के दोबारा ऑपरेशन की तैयारी की गई और सर्जिकल टूल को शरीर से बाहर निकाला गया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर के मनोहर ने कहा मरीज हमारी पहली प्राथमिकता हैं।

सर्जन के खिलाफ बैठी इन्क्वायरी
- महिला का ऑपरेशन पहली बार डिपार्टमेंट ऑफ सर्जिकल गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी के सर्जन ने किया था। इस मामले को लेकर हॉस्पिटल में एक कमेटी बनाकर इन्क्वायरी बैठा दी है।
- इस मामले में मेडिकल नेग्लिजेंस का केस फाइल कर लिया गया है और पुलिस की ओर से हॉस्पिटल में एक इन्वेस्टिगेटिंग अफसर भेजा। कन्ज्यूमर कोर्ट भी इस मामले दखल दे सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.