चीन ने मोदी के दौरे पर विरोध जताया, भारत का जवाब- अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा
नई दिल्ली. चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर विरोध जताया। चीन विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह भारत के नेता का पूरी तरह से विरोध करता है। इस पर भारत ने जवाब में कहा कि अरुणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा है। मोदी शनिवार को तीन राज्यों अरुणाचल, असम और त्रिपुरा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अरुणाचल में करीब 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।
चीन विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "चीन भारत ये यह अपील करता है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को देखते हुए वे चीन की चिंता और उसके हितों का आदर करे। दोनों देशों के बीच संबंधों की प्रगति पर ध्यान दे और उन चीजों से दूर रहे जिनसे विवाद पैदा हो। यह सीमा मुद्दा जटिल हो।"
चीन को पहले भी अवगत कराया जा चुका- भारत
इस पर भारत ने कहा कि अरुणाचल भारत का अभिन्न औरअविच्छेद्यअंग है। भारत के नेता देश के अन्य राज्यों की तरह समय-समय पर अरुणाचल का दौरा करते हैं। कई बार चीनी पक्ष को इस रुख से अवगत कराया जा चुका है।
अरुणाचल को सदर्नतिब्बत का हिस्सा बताता है चीन
चीन काफी समय से इस मामले को उठा रहा है। चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश सदर्न तिब्बत का हिस्सा है। इसे लेकर भारत और चीन की 21 दौर की बातचीत भी हो चुकी है। 2017 में चीन ने दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा पर भी विरोध जताया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं