पिछली बार जुटे थे लाखों लोग, इस बार देशभर से बमुश्किल 5000

http://bit.ly/2Bq57mI

अनिरुद्ध देवचक्के . अन्ना हजारे 2011 में अनशन की राजनीति के सुपरस्टार बनकर उभरे थे। उनका आंदोलन देख गांधीजी और जेपी के आंदोलन याद किए जाते थे।

लेकिन आठ साल में सब बदल गया है। अन्ना वही हैं, लेकिन साथ के लोग अब नदारद हैं। अन्ना आंदोलन का जलवा अब पहले जैसा नहीं है।

2019: पुराने साथी केजरीवाल एक शब्द भी नहीं बोले

अनशनः 30 जनवरी से 5 फरवरी


स्थानः रालेगण सिद्धी (महाराष्ट्र)

मांगः 2013 में लोकपाल और लोकायुक्त कानून बनने के बाद से अब तक इनकी नियुक्ति नहीं हुई है। किसानों को उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। ऐसे में अन्ना ने आंदोलन करने की घोषणा की थी।

हुआ क्याः नेशनल मीडिया इस बार नहीं आया, न उन्हें कवरेज मिला, न ही माहौल बन पाया। देशभर से बमुश्किल 5000 लोग ही अन्ना के साथ जुटे। कांग्रेस-एनसीपी समेत किसी विपक्षी दल का साथ नहीं मिला। उद्धव ठाकरे ने जरूर महाराष्ट्र सरकार को अन्ना के जीवन से "ना खेलने' की चेतावनी दी। अरविंद केजरीवाल समेत पुराने सहयोगी एक शब्द नहीं बोले।

कौन जुड़ाः कोई नेता-अभिनेता नहीं आया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5 घंटे की चर्चा में उन्हें मना लिया।

डॉक्टरः सिर्फ डॉ. धनंजय थे। वे पहले भी उनकी जांच करते रहे हैं।

नतीजाः ठोस कुछ नहीं। महाराष्ट्र शासन के आश्वासन से व्रत टूटा।

2011 आंदोलन: रामदेव और आमिर जैसे सितारे भी थे

अनशनः 16 से 29 अगस्त, 2011

मांगः भ्रष्टाचार की जांच के लिए बने लोकपाल। राज्यों में बने लोकायुक्त।


हुआ क्या थाः अनशन शुरू होने से पहले ही अन्ना को तिहाड़ भेज दिया गया। अन्ना ने वहीं से अनशन शुरू कर दिया तो दिल्ली सरकार को रामलीला मैदान देना पड़ा। "मैं भी अन्ना' आंदोलन खड़ा हो गया। एक लाख से अधिक लोग जुटेे। मीडिया ने लगातार कवरेज किया। सरकार को संसद में बहस करना पड़ी। स्पीकर के आश्वासन पर व्रत टूटा।

कौन जुड़ाः अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, मनीष सिसौदिया साथ थे। श्रीश्री रविशंकर, भय्यू महाराज, बाबा रामदेव, ओम पुरी, आमिर खान, अनुपम खेर, मनोज तिवारी, तत्कालीन केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह मिलने पहुंचे थे।

डॉक्टरः मेदांता मेडिसिटी के डॉ. नरेश त्रेहन सेहत की जांच के लिए जाते थे। डॉक्टरों की टीम तैनात थी।

नतीजाः लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून 2013 बना। लेकिन अब तक लोकपाल नियुक्त नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anna's movement was weak from last time

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.