इस शहर में बने ऐसे हालात, लोगों के लिए पेट्रोल और डीजल की लिमिट कर दी गई तय, पेट्रोल पंप मालिकों को दिए गए निर्देश
श्रीनगर. देश में एक शहर में ऐसे हालात पैदा हो गए हैं, कि यहां पर गाड़ियों में रोज डलने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए लिमित तय कर दी गई है। यहां एक दिन में एक गाड़ी में सिर्फ 3 लीटर पेट्रोल या डीजल डाला जाएगा। देश का यह शहर जम्मू और कश्मीर है। राज्य में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के चलते हालात बिगड़ गए हैं। घाटी के देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर बर्फ की मोटी चादर जमी हुई है। लिहाजा, घाटी तक सामान और फ्यूल की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।
सिर्फ 3 लीटर पेट्रोल रोज
- श्रीनगर प्रशासन ने ईंधन की कम सप्लाई से निपटने के लिए सभी पेट्रोल पंप के मालिकों को निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि एक दिन में एक गाड़ी में सिर्फ 3 लीटर पेट्रोल ही डाला जाएगा।
- प्रशासन ने डीजल के लिए भी मात्रा तय कर दी है। एक गाड़ी में रोजाना सिर्फ 10 लीटर डीजल ही डाला जाएगा। फ्यूल की सप्लाई दुरुस्त होने तक इसी नियम को फॉलो किया जाएगा।
बर्फबारी के चलते हुआ ये हाल
- जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही है। इसके चलते यहां के राजमार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। घाटी के पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर एवलांच और बर्फबारी हुई है।
- अफसरों ने जम्मू-कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए एवलॉन्च का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुलगाम जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई है। कुछ हिस्से में 5 फीट तक बर्फबारी हुई है।
- कश्मीर को देश से बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे भारी बर्फाबारी और एवलांच के चलते शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। इस पर करीब 1500 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हुई हैं, जिनमें ज्यादातर ट्रक हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं