निम्स के डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान महिला मरीज के पेट में कैंची छोड़ी

http://bit.ly/2RPJyS3

हैदराबाद. निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (निम्स) में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहांके डॉक्टरों ने तीन महीने पहले एक सर्जरी के दौरान महिला मरीज के पेट में कैंची छोड़ दी थी। पीड़िता महेश्वरी चौधरी को सर्जरी के बाद से ही पेट में दर्द बना रहता था। 33 साल की चौधरी ने शनिवार को एक्स-रे कराया। रिपोर्ट में पीड़िता के पेट में कैंची पाई गई।मरीज के रिश्तेदारों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और पुंजागुट्टा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला को अब एक और सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया है।

निम्स के निदेशक के. मनोहर ने इसे दुर्भाग्यपूर्णबताया। उन्होंने कहा किपिछले 30 साल में पहली बार इस तरह की घटना हुई। उन्होंने कहा, 'कैंची पेट के अंदर रहने से किसी अंग कोनुकसान तो नहीं हुआ, इसकीजांच की जा रही है।'

तीन डॉक्टरों की टीम ने की थी सर्जरी

मनोहर ने बताया, 'मरीज को 31 अक्टूबर को भर्ती किया गया था और सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलोजी से तीन डॉक्टरों की एक टीम ने सर्जरी की थी। मरीज को 12 नवंबर को छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत आने के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां एक्स-रे रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनके पेट में कैंची छूट गई है। हमने एक तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच का आदेश दिया है और अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद हम कार्रवाई करेंगे। जांच टीम में मेडिकल सुपरिटेंडेंट, डीन और उस्मानिया अस्पताल के एक सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट शामिल हैं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doctors at Hyderabad's NIMS leave forceps in patient's abdomen

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.