भारत को आखिरी गेंद में जीत के लिए 4 रन बनाने थे, लेकिन सिर्फ एक रन ही बना, गवाई सीरीज

http://bit.ly/2SrfPDV

स्पोर्ट्स डेस्क। हैमिल्टन. न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैच की सीरीज के आखिरी टी-20 में भारत को 2 रन से हरा दिया। रविवार को यहां सेडन पार्क में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 162 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन ही बना पाई। सीरीज के शुरुआती दोनों टी-20 भी न्यूजीलैंड ने ही जीते थे।

स्मृति ने अपना हाइएस्ट स्कोर बनाया
इस मैच में स्मृति मंधाना भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहीं। उन्होंने 62 गेंद में 86 रन बनाए। वे शतक बनाने से चूक गईं। स्मृति का यह टी-20 में हाइएस्ट स्कोर भी है। इससे पहले उनका हाइएस्ट स्कोर 83 रन था, जो उन्होंने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में 55 गेंद में बनाया था। उनका टी-20 में यह 14वां अर्धशतक है। उन्होंने पहले टी-20 में 58 और दूसरे टी-20 में 36 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड की टॉप स्कोरर रहीं
न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 52 गेंद की अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके इस प्रदर्शन के दम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 161 रन बनाए। डिवाइन के अलावा सूजी बेट्स ने 24 तथा कप्तान एमी सैदरवेट ने 31 रनों का योगदान दिया। हाना रो 12 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मानसी जोशी और पूनम यादव को एक-एक सफलता मिली।

सूजी-सोफी ने पहले विकेट के लिए 33 गेंद में 46 रन जोड़े
सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन ने पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। बेट्स छठे ओवर की तीसरी गेंद पर रेड्डी की गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट हुईं। बेट्स ने 18 गेंद में 5 चौके लगाए। बेट्स के आउट होने के बाद हाना विकेट पर आईं। उनका विकेट 69 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने 9 गेंद में एक चौका लगाया। इसके बाद कप्तान एमी ने सोफी के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। सोफी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 140 के कुल स्कोर पर मानसी जोशी की गेंद पर बोल्ड हो गईं।

न्यूजीलैंड के आखिरी 5 विकेट 21 रन पर गिरे
सोफी के आउट होने के बाद कीवी टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। 142 के कुल स्कोर पर एमी आउट हुईं। उन्होंने 23 गेंद पर तीन चौके लगाए। उनको राधा यादव ने जेमिमा रोड्रिगेज के हाथों कैच कराया। 151 के स्कोर पर कैट मार्टिन (8) का विकेट गिरा। उनको मानसी जोशी ने सीधे थ्रो पर रनआउट किया। कीवी टीम का छठा विकेट लेह कास्पेरेक के रूप में गिरा। वे खाता भी नहीं खोल सकीं। एना पीटरसन सात रन बनाकर नाबाद लौटीं, जबकि अंतिम गेंद पर दीप्ति शर्मा ने लीया टाहूहू को मानसी के हाथों कैच कराया। लीया ने पांच रन बनाए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेम्मिा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पुनिया और मिताली राज।
न्यूजीलैंड : एमी सैदरवेट (कप्तान), सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, हाना रो, कैटी मार्टिन, एना पीटरसन, लेह कास्पेरेक, हाले जेनसन, एमेलिया केर, लिया ताहूहू और रोसमेरी मायेर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
india women vs new zealand women T20 series: 3rd match new zealand beat india by 2 runs

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.