धोनी का फंसाने के लिए न्यूजीलैंड के बॉलर और कीपर ने मिलकर बनाया ये प्लान, लेकिन पहले ही समझ गए धोनी, इसके बाद ऐसे दिया विरोधियों को जवाब
स्पोर्टस डेस्क। ऑकलैंड. भारत ने तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-1 से बराबरी की। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 80 रन से जीता था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान पर पहली बार हराया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सात गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम किया। उसने तीन विकेट पर 162 रन बनाए। मैच से जुड़ा एक एक वीडिया सामने आया है धोनी ने भारतीय पारी के 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कीवी स्पिनर इश सोढ़ी को चौंका दिया। सोढ़ी ने विकेटकीपर के साथ जुगलबंदी करते हुए धोनी को स्टंप करने का प्लान बनाया था। जैसे ही सोढ़ी ने गेंद फेंकी, उससे चंद सेकंड पहले ही धोनी लंबा शॉट खेलने के लिए आगे बढ़ चुके थे। सोढ़ी ने ये स्थिति भांप ली और रफ्तार के साथ गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंक दी हालांकि धोनी की चुस्ती-फुर्ती एक बार फिर देखकर सब दंग रह गए। धोनी ने फुल स्ट्रेच पर एक हाथ से अजीबोगरीब तरह से डिफेंसिव शॉट खेल दिया और एक रन भी ले लिया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर इस शॉट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
- ऊपर दिए वीडियो में देखें धोनी का ये नया अंदाज
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं