यहां बर्फबारी के दौरान टूटा पहाड़, सुरंग के अंदर फंस गए 10 पुलिसकर्मी

http://bit.ly/2SgeAaF

नेशनल डेस्क। 'जाको राखे साईंया मार सके न कोई' ये कहावत जम्मू-कश्मीर में सही साबित हुई है। कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के पास गुरुवार को इतनी भारी बर्फबारी हुई कि उसमें कई पुलिस जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। यहां बर्फ का एक पहाड़ पुलिस पोस्ट पर गिर गया, जिसकी वजह से 6 पुलिसकर्मी, 2 फायर ब्रिगेड कर्मी और 2 कैदी दब गए थे। हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो हिमस्खलन के 14 घंटे बाद एक जवान को सुरक्षित निकाल लिया गया है, बाकियों को निकालने का काम जारी है।

जवान का नाम गुलजार अहमद है
रेस्क्यू किए गए जवान का नाम गुलजार अहमद है। बता दें कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे की जवाहर टनल पिछले 3 दिनों से भारी बर्फबारी और लैंड स्लाइड्स की वजह से लगातार बंद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rescue efforts on after avalanche traps several people, including 10 policemen,

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.