75 साल की बुजुर्ग महिला की बहू ने कर दी पिटाई, पहले हाथ पकड़ा फिर मारा, वायरल हुआ वीडियो
नेशनल डेस्क। कोलकाता के गरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। बहू ने छोटी सी बात पर सासू मां की पिटाई कर दी। इसकी वजह बस इतनी थी कि बुजुर्ग महिला ने बहू से बिना पूछे फूल तोड़ लिया था। नाराज बहू को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी 75 साल की सास की पिटाई कर दी। बहू का नाम स्वप्ना पाल बताया जा रहा है।
मई 2018 का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
ये मामला मई 2018 का है। बहू सासू मां पर जोर-जोर से चिल्ला रही हैं और बात-बात पर पीट रही हैं। फेसबुक पर कोलकाता पुलिस ने बताया- जशोदा पाल को भूलने की बीमारी है और बहू ने इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने गार्डन में फूल बहू से बिना पूछे तोड़े थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं