अमेरिका से इलाज कराकर लौटे जेटली, कहा- घर आकर खुश हूं

http://bit.ly/2Gyt0f6

नई दिल्ली. वित्त मंत्री अरुण जेटली अमेरिका से इलाज कराकर लौट आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- घर आकर खुश हूं। जेटली जनवरी में सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा का इलाज कराने गए थे, इसलिए इस साल बजट भी पेश नहीं कर पाए थे। उनकी जगह पीयूष गोयल ने बजट पेश किया था।


66 साल के जेटली ने पिछले साल अप्रैल में भी दफ्तर जाना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां उनका गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद वे अगस्त से वापस दफ्तर जाने लगे थे।


क्या है सॉफ्टटिश्यू सरकोमा?
सरकोमा कैंसर का ही एक प्रकार है, जो कि हडि्डयों या मांसपेशियों जैसे टिश्यू में शुरू होता है। सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा के 50 से ज्यादा प्रकार होते हैं। आमतौर पर यह बाजुओं या पैरों में शुरू होता है। कुछ खास रसायनों के संपर्क में आने, रेडिएशन थैरेपी करवाने या कुछ आनुवंशिक रोग होने की वजह से इसका जोखिम बढ़ जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arun Jaitley Returns From US After Treatment: "Delighted To Be Back Home"

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.