अब गाजियाबाद में वाड्रा को लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश; रॉबर्ट भी दे चुके राजनीति में आने के संकेत
गाजियाबाद. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की सियासी मैदान में एंट्री को लेकर संगठन की तरफ मांग उठने लगी है। पिछले दिनों मुरादाबाद में पोस्टर जारी कर वहां से चुनाव लड़ने की पेशकश की गईथी। अब गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास यूथ कांग्रेसने पोस्टर लगायाहै। हालांकि, खुद रॉबर्ट वाड्रा भी हाल में एकफेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीति से जुड़ने के संकेत दे चुके हैं।
पोस्टर में रॉबर्ट वाड्रा की बड़ी तस्वीर के साथ यूपीए अध्यक्षसोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा महासचिव औरपूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की फोटो लगाई गई है। पोस्टर में लिखा है-गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार। यह पोस्टर गाजियाबाद यूथ कांग्रेस की तरफ से जारी किया गया है।
मुरादाबाद में भी यूथ कांग्रेस ने पोस्टर लगाए थे
मुरादाबाद यूथकांग्रेस की ओर फरवरी माह में पोस्टर्स लगाए गए थे। इनमें लिखा था- "रॉबर्ट वाड्रा जी मुरादाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है।" इस पोस्टर में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भी तस्वीरें लगी हुई थी। हालांकि, उस वक्त कांग्रेस ने रॉबर्ट वाड्रा की राजनीति में एंट्री की खबरों से इनकार किया था। कांग्रेस का कहना था कि रॉबर्ट वाड्रा लंबे समय से विभिन्न एनजीओ से जुड़े हैं।
हाल ही में वाड्रा ने राजनीति में एंट्री के दिए थे संकेत
हाल ही में रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में एंट्री को लेकर संकेत दिए थे। उन्होंने कहा-"सबसे पहले तो मैं अपने ऊपर लगे तथ्यहीन आरोपों से मुक्त होना चाहता हूं। लेकिन, हां, मैं इस पर काम करना जल्द ही शुरू करने वाला हूं। इसके लिए किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हूं। लोगों को यह महसूस करना चाहिए कि मैं भी कुछ बदलाव ला सकता हूं। यह सब वक्त की बात है।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं