केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- पिछले 5 साल में हमने तीन बार अपनी सीमा के बाहर जाकर कार्रवाई की

https://ift.tt/2J2fl2Z

मेंगलुरु. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में भारतीय सेना ने तीन बारसीमा के बाहर जाकर एयर स्ट्राइक की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इनमें से दो की जानकारी तो वे देंगे, लेकिन तीसरी के बारे में नहीं बताएंगे। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वो किन दो एयर स्ट्राइक की बात कर रहे हैं। क्योंकि मोदी सरकार के दौरान भारत ने एक बार म्यांमार में और दो बार पाकिस्तान के साथ लगी एलओसी को पार करते हुए स्ट्राइक की है।

राजनाथ ने किया तीन स्ट्राइक का जिक्र

- कर्नाटक के मेंगलुरु में एक सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह बोले, 'पिछले 5 वर्षों में तीन बार अपनी सीमा के बाहर जाकर हम लोगों ने एयर स्ट्राइक कर कामयाबी हासिल की है। दो की जानकारी आपको दूंगा, तीसरी की नहीं दूंगा।'
- राजनाथ सिंह का इशारा भारतीय सेना द्वारा साल 2016 में पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक और हाल ही में वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक की ओर था।
- बता दें कि भारत ने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जैश के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करते हुए करीब 300 आतंकियों का सफाया कर दिया था।
- इससे पहले भारतीय सेना ने उरी में हुए आतकंवादी हमले के बाद 29 सितंबर 2016 की रात को एलओसी पार करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस दौरान सेना ने वहां 38 आतंकवादी मार गिराए थे, साथ ही आतंवादियों के 7 ठिकाने भी नष्ट कर दिए थे।
- अपने भाषण के दौरान राजनाथ ने कहा कि अगर पाकिस्तान की धरती पर आतंकवादी ठिकाने बने रहेंगे तो आतंकी देश को उसकी सबसे बड़ी कीमत चुकानी पडेगी और इस बात का एहसास हमारी सेना ने जवानों ने पाकिस्तान को करा दिया है।

जून 2015 में म्यांमार में की थी सर्जिकल स्ट्राइक

- जून, 2015 में नागा उग्रवादियों ने भारत की सीमा में घुसकर सेना पर हमला करते हुए 18 सैनिकों को शहीद कर दिया था। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना की एक टीम ने म्यांमार के जंगलों में सर्जिकल ऑपरेशन किया था।
- करीब 40 मिनट चले इस सर्जिकल ऑपरेशन में 38 नागा उग्रवादियों को मौत के घाट उतारकर सेना ने अपने जवानों की शहादत का बदला लिया था। हालांकि राजनाथ ने अपने भाषण में सिर्फ दो स्ट्राइक का ही जिक्र किया। वो दो स्ट्राइक कौन सी हैं ये भी उन्होंने नहीं बताया।

#WATCH Union Home Minister Rajnath Singh at a public rally in Mangaluru: Pichle 5 varsho mein, teen baar apni seema ke bahar jaa kar hum logon ne air strike kar kaamyaabi haasil ki hai. Do ki jaankari apko dunga, teesri ki nahi dunga. #Karnataka pic.twitter.com/NZKeJPulrS
— ANI (@ANI) March 9, 2019

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Union Home Minister Rajnath Singh claims India conducted three surgical strikes across LoC

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.