अमेरिका की नागरिकों को सलाह- आतंक के चलते कश्मीर न जाएं, पाक सीमा से 10 किमी दूर रहें

https://ift.tt/2EJ92vI

वॉशिंगटन. अमेरिका ने शनिवार को भारत जाने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि भारत जाने वाले यात्री अपराध और आतंक के चलते अतिरिक्त सावधानी बरतें। वहीं, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अशांति के माहौल को देखते हुए यात्रियों को वहां न जाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा नागरिकों से पाक बॉर्डर से दूर रहने के लिए भी कहा गया है। व्हाइट हाउस के ब्यूरो चीफ ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।

  1. अमेरिका ने भारत यात्रा पर लेवल-2 का अलर्ट जारी किया है। इसमें आशंका जताई गई है कि सीमा पर भारत और पाक के बीच कभी भी युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में नागरिकों से कहा गया है कि वे पाक की सीमा से लगे इलाकों से कम से कम 10 किलोमीटर दूर रहें। साथ ही कश्मीर न जाने के लिए भी कहा गया है।

  2. अमेरिका दूसरे देश जाने वाले अपने नागरिकों के लिए चार स्तर में वॉर्निंग जारी करता है। जहां लेवल-1 वॉर्निंग में यात्रियों को सामान्य तौर पर सावधान रहने के लिए कहा जाता है, वहीं लेवल-2 में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

  3. लेवल-3 वॉर्निंग में यात्रियों को सीधे यात्रा पर विचार के लिए ही कह दिया जाता है। लेवल-4 की वॉर्निंग में नागरिकों से संवेदनशील स्थानों पर न जाने की चेतावनी दी जाती है।

  4. इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माइक पोम्पियो ने ब्रिटिश राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडवेल से मुलाकात की है। दोनों में पुलवामा हमले के बाद भारत और पाक के बीच तनाव खत्म करने पर चर्चा हुई।

  5. एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न जैसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह टूरिस्ट साइट्स और दूसरी जगहों पर भी हो रहा है। इसके अलावा आतंकी कभी भी बिना चेतावनी के बाजार, शॉपिंग मॉल या सरकारी इमारतों पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में यात्रा पर निकले अमेरिकी नागरिक अपने सिक्योरिटी प्लान तैयार रखें। साथ ही महिलाएं अकेले सफर न करें।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      US issues travel advisory to its citizens travelling to India asks to exercise increased caution

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.