राखी सावंत के डांस पर आमने-सामने आईं शिवसेना और कांग्रेस

https://ift.tt/2TEIrte

बठिंडा.खेल स्टेडियम में दी ग्रेट खली की ओर से करवाई जा रही रेसलिंग में डांस करने के लिए आई राखी सावंत का शिवसेना पंजाब के वर्करों ने विरोध किया। शिवसेना पंजाब के वर्करों ने स्टेडियम के गेट के पास धरना देकर राखी सावंत मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस के कुछ नेता भी स्टेडियम के बाहर पहुंच गए और बिना कुछ जाने खली के समर्थन में नारे लगाने लगे।

पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन के बाद शिवसेना के कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।शिवसेना नेता सतिंदर कुमार ने कहा कि अक्सर अपनी शब्दावली से विवादों में रहने वाली राखी सावंत के अश्लील डांस का वह विरोध करने के लिए आए थे। ऐसी महिला को पंजाब में दाखिल नहीं होने देना चाहिए। राखी सावंत के खिलाफ नारेबाजी चल रही थी। इसी दौरान कुछ कांग्रेसी नेता भी पहुंच गए और और द ग्रेट खली जिंदाबाद, खली तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगाने लगे।

खली ही थे रेसलिंग के आयोजक

बठिंडा के मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में शनिवार कोडब्ल्यूडब्ल्यूइचैंपियन रह चुकेदिलीप सिंह राना उर्फ द ग्रेट खली की ओर से सीडब्ल्यूइ चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें राखी सावंत ने अपने डांस सेऑडियंसमनोरंजन किया। विदेश के मशहूर रेसलरों की रेसलिंग करवाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परफॉर्म करतीं राखी सावंत।
नारेबाजी करते शिव सेना के कार्यकर्ता।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.