बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहे थे; रॉन्ग साइड कार जाने से ट्रक की चपेट में आई, सभी 10 लोगों की मौत

https://ift.tt/2NQqLp6

रामगढ़. यहां कुज्जू थाना क्षेत्र के पैती एनएच-33 परट्रक की टक्कर में इनोवा कार सवार एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई। मरने वाले आरा (बिहार) से बच्चे का मुंडन कराकरहटिया (रांची) स्थित घरआ रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके परछोड़कर ड्राइवर भाग निकला। आमने-सामने हुईदुर्घटना में दोनों ही वाहनएक-दूसरे में घुस गए थे। हादसे के बादकरीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

शनिवार सुबह साढ़े 4 बजे हुआ हादसा

हादसा शनिवार की सुबह करीब साढ़े बजे हुआ।मृतकों की पहचान सत्यनारायण सिंह (73), इनका बेटा अजीत कुमार सिंह (28), सत्यनारायण सिंह के दामाद मंटू कुमार सिंह (32), मंटू की पत्नी सरोज सिंह (30), सत्यनारायण सिंह के दूसरे दामाद सुबोध कुमार सिंह, इनकी पत्नी रिंकू, मंटू की बेटी कली कुमारी (13), बेटा रौनक कुमार (4), सुबोध की बेटी रूही कुमारी (7), इनोवा ड्राइवर अंचल पांडेय (33) के रूप में की गई। मंटू कुमार सिंह के चार वर्षीय पुत्र रौनक का आरा में मुंडन था। यहीं से सभी लोग इनोवा से वापस रांची आ रहे थे।

मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।

रॉन्ग साइडके रोड पर जाने से हुई टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा जब पैती एनएच-33 पटना-रांची मार्ग पर चल रही थी तभी चालक कीगलती से रॉन्ग साइडरोड पर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टक्कर ने कार कोचपेट में ले लिया। इनोवा सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, शवों को रामगढ़ के सदर अस्पताल में रखा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी रांची भेजीजाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हादसे के बाद कार बुरी तरह डैमेज हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.