दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षित
नई दिल्ली.लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार कोइस पर चर्चा के लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित और अन्य नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद शीला दीक्षित ने केजरीवाल के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर विराम लगाया। अरविंदकेजरीवाल कुछ दिन पहले दिल्ली की सात में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर चुके हैं।
दिल्ली कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं।शीला दीक्षित ने 1 मार्च को पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा था कि कोई भी नेता आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस सबसे मजबूत और पुरानी पार्टी है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक सभा में कहा था कि अगर आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ती है, तो इसका फायदा भाजपा को होगा। उन्होंने बताया था कि उनकी पार्टी की ओर से कांग्रेस के साथ गठबंधन की पूरी कोशिश की गई, लेकिन वह इसके पक्ष में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था, कांग्रेस दिल्ली और उप्र में भाजपा को जिताना चाहती है।
राकांपा प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर फरवरी में विपक्षी नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें राहुल गांधी और केजरीवाल भी मौजूद थे। इसके बाद राहुल ने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के साथ चुनाव लड़ने पर बाद में फैसला होगा। इसके बाद तेपेदा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राहुल से आग्रह किया था कि वे गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करें।
-
सीट प्रत्याशी नई दिल्ली ब्रजेश गोयल चांदनी चौक पंकज गुप्ता पूर्वी दिल्ली आतिशी दक्षिण दिल्ली राघव चड्डा नॉर्थ वेस्ट घुघन सिंह नॉर्थ ईस्ट दिलीप पांडे
कोई टिप्पणी नहीं