महिला दिवस पर 12 इंटरनेशनल, 40 घरेलू उड़ान में सभी क्रू मेंबर्स महिलाएं

https://ift.tt/2VLY4MH

नई दिल्ली. विश्व महिला दिवस को महिलाओं के लिए खास बनाने के उद्देश्य से एयर इंडिया ने नई पहल की है। इसके अंतर्गत एयरलाइन की 12 इंटरनेशल और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों में क्रू मेंबर्स केवल महिलाएं होंगी। एयरलाइन ने यह कदम महिलाओं के लिए इस दिन को खास बनाने के लिए उठाया।


ये रूट शामिल
एयरलाइन ने बताया कि, अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लंदन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-न्यूयार्क, दिल्ली-न्यूयार्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सेन फ्रांसिस्को का रूट तय किया गया है।


महिला क्रू मेंबर्स
एयरलाइन चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी लोहानी ने कहा, 'मैं सभी महिला क्रू मेंबर्स को बधाई देता हूं। वे सभी इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानों में नारी शक्ति के जज्बे को साथ लेकर उड़ान भरेंगी।'


'जय हिंद' बोलना अनिवार्य
पिछले कुछ समय में एयर इंडिया की ओर से लगातार नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में एयर इंडिया की ओर से क्रू मेंबर्स के लिए एक आदेश निकाला गया था। इसमें कहा गया था कि अब से फ्लाइट में किसी भी तरह की घोषणा के अंत में मेंबर्स के लिए 'जय हिंद' बोलना अनिवार्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Air India operates 40 domestic flights with all-women crew

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.