11-14 मार्च के बीच बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन हल्की बारिश की संभावना, तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा

https://ift.tt/2UsYSpP

नई दिल्ली.दिल्ली-एनसीआर में धूप खिल रही है लेकिन ठंडी हवा के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिल्ली के सभी 9 केंद्रों पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 24 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 12.6 डिग्री रहा लेकिन सभी केंद्रों की बात करें तो 12-16 डिग्री के बीच रहा। हवा में नमी की मात्रा 42-89 फीसदी के बीच रही।

3 दिन दिल्ली-एनसीआर का मौसम बिगड़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिन में तीन दिन दिल्ली-एनसीआर का मौसम बिगड़ेगा। पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 11 मार्च को है जिससे तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है।उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिम यूपी में कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र जिसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आता है, वहां आएगा।

इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में 13 मार्च की रात या फिर 14 मार्च को सुबह देखने को मिलेगा। इस दिन हल्की बारिश भी हो सकती है। अगले 6 दिन में मौसम विभाग में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है जो सामान्य से नीचे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
possibility of rain from Western Disturbance

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.