लंदन की सड़कों पर दिखा नीरव मोदी, इस बार बदला हुआ था पूरा हुलिया, चेहरा भी लग रहा था अलग
नेशनल डेस्क, लंदन। भारत से धोखाधड़ी कर पंजाब नेशनल बैंक का 13 हजार करोड़ लेकर भागा हीरा व्यापारी नीरव मोदी इन दिनों लंदन में आराम से रहा है। यूके डेली टेलीग्राफ ने उसका नया वीडियो जारी किया है। इसमें नीरव मोदी का बदला हुआ हुलिया रूप सामने आया है। द टेलीग्राफ के रिपोर्टर ने रास्ते में जा रहे नीरव मोदी से सवाल करना चाहे, लेकिन वो बिना किसी बात का जवाब दिए निकल गया।
बदला बदला सा था रूप
- लंदन से छपने वाले अखबार 'द टेलीग्राफ' ने नीरव मोदी के एक्सक्लूिजव वीडियो इंटरव्यू और आर्टिकल पब्लिश किया है। वीडियो में भारत का भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में सड़क किनारे जा रहा था। तभी रिपोर्टर ने उससे कुछ सवाल पूछना शुरू कर दिए। उसने हर जवाब का नो कमेंट्स में ही जवाब दिया।
- वीडियो में नीरव मोदी इस बार तनी हुई मूंछों के साथ एक नए लुक में नजर आ रहा था। चेहरे पर दाढ़ी बढ़ी हुई है। वो हेल्दी दिख रहा था और हल्की सी मुस्कान लेकर बात कर रहा था। लेकिन चेहरा मीडिया में आए पुराने फोटो से थोड़ा अलग लग रहा था। वो पिंक कलर की शर्ट और ब्लैक जैकेट में दिख रहा है।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Exclusive: Telegraph journalists tracked down Nirav Modi, the billionaire diamond tycoon who is a suspect for the biggest banking fraud in India's history<a href="https://ift.tt/2XLSPyv> <a href="https://t.co/v3dN5NotzQ">pic.twitter.com/v3dN5NotzQ</a></p>— The Telegraph (@Telegraph) <a href="https://twitter.com/Telegraph/status/1104110432376291328?ref_src=twsrc%5Etfw">March 8, 2019</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं