भाजपा संसदीय बोर्ड ने लिए ये बड़ा फैसला, अब इन नेताओं के लिए अच्छी खबर

https://ift.tt/2ENpzPj

नेशनल डेस्क।भाजपा लाेकसभा चुनाव में 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं काे भी टिकट देगी। ऐसे में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार जैसे वयाेवृद्ध नेताओं के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। उम्र का काेई पैमाना तय किए बिना चुनाव जीत सकने वाले नेताओं को टिकट देने का फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में हुआ।

पार्टी ने इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। यह फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर ही छोड़ दिया गया है कि वह चुनाव लड़ना चाहते हैं या नहीं। हालांकि, पार्टी और सरकार में पद देने के लिए 75 साल की आयु सीमा लागू रहेगी। बैठक में नरेंद्र माेदी, अमित शाह भी माैजूद थे। तय किया गया कि माेदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। उनके लिए दूसरी सीट पर फैसला बाद में किया जाएगा। माैजूदा सांसदों को दोबारा टिकट देने पर भी बैठक में विचार किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP will also give tickets to leaders who have crossed the age of 75

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.