एडीसी बैंक मानहानि मामले में राहुल को जमानत; कहा- ये प्रयास मुझे दबाने और धमकाने के लिए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
अहमदाबाद. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसी बैंक) मानहानि मामले में शुक्रवार को जमानत मिल गई है। राहुल गांधी नेआरोप लगाया था कि 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक में पांच दिनों में 745.58 करोड़ रुपए के पुराने नोट बदले गए थे। इस बैंक के निदेशकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं