राहुल भाटिया ग्रुप का राकेश गंगवाल को जवाब- पान की दुकान ने अच्छा ही काम किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. इंडिगो एयरलाइन के प्रमोटरों के बीच जारी विवाद ने शुक्रवार को नया मोड़ लिया। राहुल भाटिया समूह के द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि कंपनी अच्छी हालत में है। सभी ऑपरेशन अच्छे प्रबंधकों की देख-रेख में बेहतर ढंग से संचालित हो रहे हैं।

दरअसल, मंगलवार को कंपनी के प्रमोटर राकेश गंगवाल (66) ने को-फाउंडर राहुल भाटिया (58) पर गंभीर गड़बड़ियों (गवर्नेंस लेप्सेज) के आरोप लगाए थे। गंगवाल ने कहा था- कंपनी अपने सिद्धांतों और संचालन के मूल्यों से भटक चुकी है। एक पान की दुकान इससे ज्यादा बेहतर तरीके से मामलों को सुलझा सकती है।

इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन- रिपोर्ट

इसी के जवाब में भाटिया ने कहा- पान की दुकान ने अच्छा काम ही किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। 2004 में राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया ने इसकी स्थापना की थी। उड़ान 4 अगस्त 2006 को शुरू हुई थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Indigo: Bhatia group responds , Paan ki dukaan doing well

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.