रबर फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत, 30 से ज्यादा दमकल मौके पर मौजूद

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. शहर के शाहदरा में झिलमिल इलाके में शनिवार को रबर फैक्ट्री में आग लग गई। अग्निशमन दस्ते ने बताया कि आग बड़ी है। घटना में जनहानि की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9.25 पर आग लगने की सूचना मिली। 31 दमकलकर्मी आग पर काबू करने में जुटे हुए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Delhi Jhilmil Rubber Factory Fire: Massive Fire breaks out in a rubber factory in Jhilmil industrial area: News Updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.