सिमोना हालेप पहली बार विंबलडन चैम्पियन बनीं, फाइनल में सेरेना विलियम्स को हराया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. रोमानिया की सिमोना हालेप ने विंबलडन के फाइनल में अमेरिका की सेरेना विलियम्सन को हराकर खिताब जीत लिया। हालेप ने सेरेना को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। यह उनका पहला विंबलडन खिताब है। हालेप यह टूर्नामेंट जीतने वाली रोमानिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं। यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था। सेरेना 7 बार यह खिताब जीत चुकी हैं। वे पिछली बार 2016 में यहां चैम्पियन बनी थीं।
सेरेना इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की मार्गेट कोर्ट की बराबरी करने से चूक गईं। सेरेना के नाम 23 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। वहीं, मार्गेट 24 जीती थीं। सेरेना पिछली बार 2017 में ग्रैंड स्लैम खिताब जीती थीं। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था।
The moment @Simona_Halep became Romania's first ever #Wimbledon singles champion 🇷🇴 pic.twitter.com/bny53dP8AL
— Wimbledon (@Wimbledon) July 13, 2019
हालेप ने कहा- यह मेरे करियर का बेस्ट मैच था
हालेप ने सेरेना को सिर्फ 55 मिनट में हरा दिया। उन्होंने इस जीत के बाद कहा, 'यह मेरे करियर का बेस्ट मैच था। मैं मैच से पहले नर्वस थी। मेरे पेट में दर्द था। इसके बावजूद मैं कोर्ट पर आई और अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। इस खिताब को जीतना मेरी मां का सपना था। मैं इस दिन को कभी नहीं भूलूंगी।'
"It was my Mum's dream for me. She said if I wanted to do something in tennis I have to play the final of Wimbledon, so today the day came"#Wimbledon | @Simona_Halep pic.twitter.com/XK7qvZ2XC9
— Wimbledon (@Wimbledon) July 13, 2019
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं