13 साल के फिदायीन ने शादी में खुद को उड़ाया, कमांडर समेत 5 की मौत
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
काबुल.अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में शादी के दौरान शुक्रवार तड़के 13 साल के बच्चे ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। हमले में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 11 जख्मी हुए। मरने वालों में सरकार समर्थित विद्रोहियों का एक कमांडर भी शामिल है। फिलहाल, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पूर्वी अफगान के इस प्रांत को आतंकी संगठन आईएस और तालिबान का गढ़ माना जाता है।
पुलिस अधिकारी फैज मोहम्मद बाबरखिल ने बताया कि विस्फोट पचीरवा अगम जिले में हुआ। यहां सरकार समर्थक विद्रोहियोंके कमांडर मलिक तूर ने शादी का आयोजन किया था। माना जा रहा है कि आईईडी से लैस बच्चा मलिक तूर को निशाना चाहता था, विस्फोट में कमांडर की मौत हो गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं