सेंसेक्स में 118 की बढ़त, निफ्टी 26 प्वाइंट चढ़कर 11600 के ऊपर पहुंचा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 118 अंक की तेजी के साथ 38,941.10 पर पहुंच गया। निफ्टी में 26 प्वाइंट की बढ़त दर्ज की गई। इसने 11,608.90 का स्तर छुआ। हालांकि, कुछ ही देर में दोनों इंडेक्स ने ज्यादातर बढ़त गंवा दी।
सेंसेक्स के 30 में से 16 और निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में उछाल देखा गया। यस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1-1 फीसदी तेजी देखी गई। दूसरी ओर टाटा मोटर्स में करीब 2% और हीरो मोटोकॉर्प में 1% की गिरावट आ गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं