कोहली ने आईपीएल के प्लेऑफ फॉर्मेट का समर्थन किया, पर कहा- सेमीफाइनल का अपना आकर्षण है
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मैनचेस्टर. ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों बुधवार को मिली हार के बाद इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के प्लेऑफ फॉर्मेट का समर्थन किया। हालांकि, उन्होंने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल फॉर्मेट को भी दरकिनार नहीं किया। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल का अपना आकर्षण और चुनौतियां हैं।
वर्ल्ड कप के लीग राउंड में टीम इंडिया ने 8 में से 7 मुकाबले जीते थे और वह प्वाइंट टेबल में टॉप पर थी। लेकिन, सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हार गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं