नक्सलियों ने टीआरएस के पूर्व विधायक श्रीनिवास राव की हत्या की, तीन दिन पहले अपहरण किया था
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
जगदलपुर. तेलंगाना से तीन दिन पहले अपहरण किए गए टीआरएस नेता और पूर्व विधायक श्रीनिवास राव की नक्सलियों ने हत्या कर दी। उनका शव शुक्रवार दोपहर तेलंगाना बॉर्डर पर किस्टराम के एरमपाडू और पुट्टापाडू के बीच सड़क किनारे पड़ा मिला। भद्रादरी कोत्तागुडूम जिले के एसपी सुनील दत्त ने कहा कि श्रीनिवास किसानों और ग्रामीणों के लिए अच्छा काम कर रहे थे। उनके हत्यारों को छोड़ा नहीं जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं