हार के लिए सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, सिलेक्शन कमेटी भी जिम्मेदार; अब बीसीसीआई पूछेगी सवाल

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. विश्व कप क्रिकेट 2019 में टीम इंडिया का सफर खत्म होने के साथ ही अब कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। वैसे, ये नई बात नहीं है। टीम जब जीतती है तो खामियां कहीं छुप जाती हैं लेकिन जब हारती है तो कई तरह के प्रश्न सामने आते हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बीसीसीआई टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी से भी नाराज है। इसकी मुख्य वजह नंबर 4 पर किसी अच्छे बल्लेबाज का चुनाव न कर पाना है। बोर्ड का मानना है कि चयनकर्ताओं ने इस नंबर पर कोई सशक्त विकल्प तैयार नहीं किया।

बदलते रहे नंबर 4 के बल्लेबाज
भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। शिखर और रोहित ने ओपन किया। विराट 3 और राहुल 4 नंबर पर खेले। चयन समिति ने पहले ही साफ कर दिया था कि विजय शंकर को 4 नंबर पर बल्लेबाजी के हिसाब से चुना गया है। शिखर धवन घायल हुए तो राहुल ओपनर बन गए और शंकर विराट के बाद यानी चार नंबर पर बल्लेबाजी करने लगे। लेकिन, जब शंकर घायल हुए तो उनकी जगह मयंक अग्रवाल को भेजा गया। ऐसा लगता है जैसे टीम मैनेजमेंट यह तय नहीं कर पा रहा था कि इस महत्वपूर्ण क्रम पर आखिर सही खिलाड़ी कौन हो सकता है।

जिम्मेदारी लेनी होगी
न्यूज एजेंसी से बातचीत में बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा- जब टीम जीतती है तो चयन समिति को भी पुरस्कार राशि दी जाती है लेकिन हार की जिम्मेदारी भी उन्हें लेनी चाहिए। सबसे अहम बात है जवाबदेही तय करने की। अगर खिलाड़ी जिम्मेदार हो सकते हैं, उनकी आलोचना हो सकती है तो चयन समिति की जवाबदेही क्यों तय नहीं होनी चाहिए।

चीफ सिलेक्टर ने ध्यान क्यों नहीं दिया?
नाम गुप्त रखने की शर्त पर इस अधिकारी ने आगे कहा- सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन का क्या रोल है? वो लगभग हर दौरे पर टीम के साथ होते हैं, जाहिर है उन्हें ये भी पता होगा कि टीम में कहां सुधार की गुंजाइश है। नंबर चार पर म्यूजिकल चेयर जैसा खेल चलता रहा और वो म्यूजिक चलाते रहे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद के साथ विराट कोहली (फाइल)।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.