ट्विटर पर लगातार तीसरे दिन ट्रेंड कर रहे धोनी; यूजर्स ने कहा- लता दीदी की बात मानिए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. विश्व कप क्रिकेट 2019 में टीम इंडिया का सफर खत्म हो चुका है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया की स्वदेश वापसी के बाद महेंद्र सिंह धोनी संभवत: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, विराट कोहली से जब धोनी के इस फैसले से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और धोनी ने भी कुछ नहीं बताया है। बहरहाल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और खासकर ट्विटर पर धोनी ही चर्चा का विषय हैं। लगातार तीसरे दिन ट्विटर टॉप थ्री में धोनी ट्रेंड कर रहे हैं। शुक्रवार को #DhoniInBillionHearts (हैशटैग धोनी इन बिलियन हर्ट्स) ट्रेंड कर रहा है।
यूजर ने कहा-एक लीजेंड, दूसरे लीजेंड की बात तो माने
ट्विटर यूजर इनायत ने ट्वीट में धोनी के कई फोटो शेयर किए। लता मंगेशकर की अपील का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा- एक लीजेंड, दूसरे लीजेंड की बात तो माने।गुरुवार को लता ने ट्वीट किया था- धोनीजी, देश को आपकी जरूरत है। रिटायर होने का विचार भी आप मन में मत लाइए।
A legend for another legend ❤ Msdian for life#DhoniInBillionHearts Pride of the nation🇮🇳 pic.twitter.com/u1MyH6LiKj
— Inayat (@Debye30) July 12, 2019
एक यूजर राहुल ने लिखा- मुझे लगता है धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो लगातार तीन दिन से ट्विटर ट्रेंड्स में टॉप पर बने हुए हैं। हम सभी आपसे प्यार करते हैं माही भाई।
I think dhoni is only cricketer in the universe who trending since 3 day on top in tweeter. We all loves you mahi bhai.#DhoniInBillionHearts pic.twitter.com/cQYBTP7s2O
— Rahul🇮🇳 (@errahulsahu100) July 12, 2019
विनोज कुमार ने धोनी का एक फोटो शेयर करते हुए कहा- धोनी हमें 2023 तक आपकी जरूरत है। प्लीज, कहीं मत जाइए।
#DhoniInBillionHearts don't go anywhere we need you 😢😭🙏 till 2023 pic.twitter.com/GqaAacxETY
— Vinoj Kumar (@imvinojvino) July 12, 2019
एक अन्य यूजरमुरली ने धोनी की उपलब्धियों को शेयर किया और ये बताया कि वेक्यों लीजेंड हैं?
👉T20 World cup.
— Murali Tamilmani🔥 (@MuraliTamilmani) July 12, 2019
👉Test Match Rank 1.
👉1 World Cup
👉3 IPL Trophy
👉2 CLT20
👉1 Champion Trophy.
👉2 Asia cup.
👉10000+ Runs.
👉100+ stumping.
One man...The name is Dhoni♥️♥️♥️♥️#DhoniInBillionhearts pic.twitter.com/M8PFVLopKI
सुधीर राजपूत ने धोनी को सचिन से भी आगे बताया। लिखा- सॉरी सचिन सर, लेकिन मेरे लिए तो एमएस. धोनी ही क्रिकेट के भगवान हैं।
Sorry Sachin sir ..... but
— Sudhir Rajput (@rajputsudhir400) July 12, 2019
MS Dhoni is " God of Cricket" for me. #DhoniInBillionHearts #MSDhoni #LoveYouDhoni #DhoniForever #FridayThoughts pic.twitter.com/WvSntKLvia
एक तस्वीर ट्विटर पर काफी शेयर और री-ट्वीट की जा रही है। इसमें एक विदेशी कैमरामैन कैमरे के लैंस से धोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ आउट होकर वापस आते देख रहा है। उसकी आंखों से आंसू छलक रहे हैं। पंकज शिंदे ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- धोनी कितने मूल्यवान हैं। यह तस्वीर सारी कहानी बयां कर देती है।
This pictures say all story. What is the value of MS Dhoni.#DhoniInBillionHearts pic.twitter.com/K45DsWlZyf
— Pankaj Shinde (@PankajS31291146) July 12, 2019
दीपेंद्र ने लिखा- मैंने जिंदगी में कभी क्रिकेट तो नहीं खेला लेकिन आपकी वजह से ही क्रिकेट देखना जरूर शुरू किया।
I never played cricket BUT I started watching cricket because of you @msdhoni ❤❤#DhoniInBillionHearts pic.twitter.com/AnoEvwfQdr
— Deependra Singh (@sumantdeependr1) July 12, 2019
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं