उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी से 133 इमारतें गिरीं, 15 की मौत

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश और आंधी से 14 जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई। सरकारी डाटा के मुताबिक 9 से 12 जुलाई के बीच 23 जानवर भी मारे गए जबकि 133 इमारतें गिरीं। प्रभावित होने वाले जिलों में उन्नाव, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, खिरी, गोरखपुर, कानपुर नगर, पीलीभीत, सोनभद्र, चंदोली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक- लखनऊ में शनिवार समेत अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश के साथ आंधी की भी आशंका है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है।

जिले मौत
हरदोई 1
गोरखपुर 1
सोनभद्र 1
चंदौली 1
मऊ 1
सुल्तानपुर 1
उन्‍नाव 2(घायल)
अंबेडकर नगर 9

असम के 17 जिले बाढ़ प्रभावित

देश के पूर्वोत्तर इलाके में भी भारी बारिश जारी है। भूस्खलन और बाढ़ से इस इलाके में शुक्रवार को 7 लोगों की जान गई। असम में ब्रह्मपुत्र में आई बाढ़ से 4.23 लाख लोग प्रभावित हैं। असम में धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, जोरहाट, डारैंग, बारपेटा, नलबारी, मजौली, चिरंग, डिब्रूगढ़ और गोलाघाट समेत 17 जिलों में बाढ़ है। गोलाघाट में बाढ़ से 3 लोगों की मौत हो गई।

असम सबसे ज्यादा असर बारपेटा पर पड़ा है। यहां 85 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा 800 गांव और 41 रेवेन्यू सर्किल बाढ़ में डूब गए हैं। लोगों को राहत देने के लिए कैंपों की व्यवस्था की गई है। काजीरंगा नेशनल पार्क भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फाइल फोटो।
प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित।
मिजोरम में बाढ़ प्रभावित इलाकों में 300 घर खाली करवाए गए।
लोगों को नाव की सहायता से निकाला गया।
तिबंग टाउन क्षेत्र में भारी बारिश हुई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.