वाड्रा ने राहुल के फैसले को सराहा, कहा- देश के 65% युवाओं को आपके मार्गदर्शन पर भरोसा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल के इस्तीफे की प्रशंसा की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट मेंलिखा- आप देश के यूथ आइकन हैं।वह आपको दिशा देने वाले के रूप में देखता है। आपके इस कदम में मैं आपके साथ हूं। जनसेवा किसी पदवी की मोहताज नहीं होती।

वाड्रा नेलिखा - राहुल, मुझे आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। हमारे देश में लगभग 65 प्रतिशत युवा (45 साल से कम उम्र के) हैं, जो आपके मार्गदर्शन में विश्वास रखते हैं। आपने अपने बेहद साहसिक औरदृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व का परिचय दिया है। आपका जमीनी स्तर पर काम करनेऔर देश की जनता से और करीब से जुड़ने का निश्चय बहुत ही सराहनीय है।

2017 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था

राहुल गांधी ने पिछले दिनों ट्विटर पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। राहुल वर्तमान में केरल के वायनाड से सांसद हैं। वे 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटीकी बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार कीजिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, इसे स्वीकार नहीं किया गया था। इसके बाद 4 जुलाई को उन्होंने ऐलान किया था कि वे अब पार्टी के अध्यक्ष नहीं है, कांग्रेस को जल्द से जल्द नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी की फाइल फोटो

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.