बाढ़ और भूस्खलन में 17 की मौत, एक जिले में 24 घंटे में 31 सेमी पानी बरसा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
काठमांडू. नेपाल में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश जनित बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। नेपाल पुलिस के अनुसार, बाढ़ में 17 लोगों की मौत हो गई, 6 लोग लापता है। 13 जख्मी हैं। बारिश के चलते मुलपानी क्षेत्र के मोरंग से 400 और बारा से 35 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। बड़े पैमाने में राहत एवं बचाव कार्य में जवान जुटे हुए हैं। अकेले सिमरा जिले में 24 घंटे में 31 सेमी पानी बरस गया।
आपदा के चलते गृह मंत्रालय ने किसी भी खतरे से निपटने के लिए अलर्ट जारी किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं