बिहार में खतरे के निशान के करीब पहुंची कोसी, महाराष्ट्र में पुल बहा; उप्र में भारी बारिश की चेतावनी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. मानसून ने अब पूरे भारत को कवर कर लिया है। बिहार में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। महाराष्ट्र में पालघर, पुणे, ठाणे और कोंकण इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते नासिक के त्रयंब्केश्वर स्थित ज्योर्तिलिंग मंदिर में बुधवार को पानी भर गया थ। उधर, पूर्वी उत्तरप्रदेश में बस्ती, गोंडा, बहराइच में लगातार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है। मध्यप्रदेश में बारिश थमी हैं, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं