नाले में गिरे मासूम का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, पिता ने दी आत्महत्या की चेतावनी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई.यहां गोरेगांव पूर्वस्थितअंबेडकर नगरमें बुधवार रात करीब 10 बजे नाले में गिरे दो साल के मासूम दिव्यांशका तीसरे दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला। तलाश के लिएएनडीआरएफ को भी लगाया गया है। इससे पहलेफायर ब्रिगेड, पुलिस और मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की टीम दिव्यांश की तलाश में जुटी थी।

इस बीच बच्चे के पितासूरज सिंह ने कहा, "अगर अगले कुछ घंटे में मेरा बेटा मुझे नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। इस हादसे के लिए बीएमसी जिम्मेदार है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वे दरवाजे के बाहर नाले में अपने बच्चे को ढूंढ रही हैं।"

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
स्‍थानीय लोगों काआरोप है कि उन्‍होंने पिछले तीन साल में कई बार खुले नाले को लेकरबीएमसी से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंचे मुंबई के मेयर विश्‍वनाथ महादेश्‍वर ने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने दिव्‍यांशके परिवार वालों से भी मुलाकात की।

ऐसे हुई दुर्घटना
दो साल का दिव्यांश बुधवाररात को घर से खेलता हुआ सड़क पर बाहर निकला और जैसे ही वापस घर जाने के लिए घूमा उसका पैर फिसल गया और वो नाले में जा गिरा।नाले में तेज बहाव था।इसके बाद उसकी मां उसे ढूंढते हुए बाहर निकली लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। बाद में वहां लगेसीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो दिव्यांशखुले नाले में गिरता हुआ नजर आया।

5 साल में ऐसी ही 639 दुर्घटनाएं

आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख के मुताबिक, पिछले साढ़े पांच वर्षों (2013-2018) में मुंबई शहर में मैनहोल/गटर/समुद्र में कुल 639 दुर्घटनाओं में 328 लोगों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Search operation continues for searching 2 year old divyansh at mumbai.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.