फेडरर और जोकोविच के बीच फाइनल आज, रोजर पिछले 10 मुकाबलों में उनसे 2 बार ही जीते

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

लंदन.आठ बार के विंबलडन विजेता रोजर फेडरर का मुकाबला रविवार कोडिफेंडिंग चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा। स्विट्जरलैंड के फेडरर का चार बार के विंबलडन विजेता जोकोविच के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। पिछले 4 साल में हुए 10 मुकाबलों में जोकोविच के खिलाफ फेडरर सिर्फ दो ही मैच में जीत हासिल कर सके हैं।

हेड टू हेड
37 साल के फेडरर और 32 साल के जोकोविच के बीच अब तक 47 मुकाबले हुए हैं। इनमें जोकोविच ने 25 और फेडरर ने 22 में जीत हासिल की। विंबलडन में दोनों के बीच अब तक चार मुकाबलों में जोकोविच ने 3 बार फेडरर को हराया। इसमें सर्बियाई खिलाड़ी ने 2014 और 2015 के विंबलडन फाइनल में फेडरर को हराकर खिताब जीता था। 2012 विंबलडन सेमीफाइनल में फेडरर को एकमात्र जीत मिली थी। ग्रैंड स्लैम में दोनों खिलाड़ी 15 बार आमने-सामने आए, जिसमें 9 मुकाबले जोकोविच और 6 फेडरर ने जीते।

फेडरर का 12वां और जोकोविच का छठा फाइनल
इससे पहले फेडरर 11 विंबलडन फाइनल खेल चुके हैं। वे अब तक 8 बार खिताब जीत चुके। तीन में से दो बार 2009 और 2012 में जोकोविच ने ही उन्हें फाइनल में हराया है। एक बार नडाल ने 2017 फाइनल में फेडरर को हराया। वहीं, जोकोविच ने पांच में से चार बार विंबलडन खिताब अपने नाम किया। एक बार उन्हें 2013 में एंडी मरे ने हराया।

फेडरर ने जोकोविच से 6 ग्रैंड स्लैम फाइनल ज्यादा खेले

खिलाड़ी फाइनल
रोजर फेडरर 31
राफेल नडाल 26
नोवाक जोकोविच 25
इवान लेंडल 19
पीट सैम्प्रास 18

फेडरर ने 11 साल बाद विंबलडन में नडाल को हराया
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फेडरर ने नडाल को 7-6 (7/3), 1-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह उका 31वां ग्रैंड स्लैम फाइनल है। फेडरर ने इस टूर्नामेंट में 11 साल के बाद नडाल को शिकस्त दी। इससे पहले 2008 के फाइनल में नडाल ने फेडरर को 6-4, 6-4, 7-6, 7-6, 9-7 से हराकर खिताब जीता था। वहीं, जोकोविच ने अपने सेमीफाइनल में रॉबर्टो बॉतिस्ता एगुट को 6-2, 4-6, 6-3, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अगुट का यह पहला विंबलडन सेमीफाइनल था।

फेडरर ने सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीते
विश्व में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम के मामले में 20 टाइटल के साथ फेडरर टॉप पर हैं। जोकोविच ने 15 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। फेडरर ने 8 विंबलडन, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 यूएस ओपन और एक फ्रेंच ओपन जीता। वहीं, जोकोविच ने सबसे ज्यादा 7 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 4 विंबलडन, 3 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.