भागलपुर के गणेश ने ऋतिक काे बिहारी सिखाई, 18 महीने तक लहजे और उच्चारण का प्रशिक्षण दिया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
भागलपुर (ततहीर काैसर).बिहार में गरीब बच्चाें काे मुफ्त में आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले आनंद कुमार पर बनी फिल्म सुपर 30 शुक्रवार काे रिलीज हाे गई। इस फिल्म में आनंद का किरदार निभाने वालेऋतिक राेशन काे भागलपुर केगणेश कुमार ने बिहारीसिखाई।गणेश इसफिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर के राेल में हैं।
18 महीने तक गणेश नेऋतिक राेशन काे बिहारी लहजा और उच्चारण का प्रशिक्षण दिया।इसके लिए बाकायदा क्लास औरटेस्ट भी लिया। वे बताते हैं किअब ताे ऋतिक बात-बात पर पूछते हैं मजा आया कि नहीं? काेई अच्छी अदाकारी देखने पर बाेल पड़ते थे, "आज ताे धमगज्जड़ परफाॅर्मेंस दिए हैं।"
शुरुआतमें बिहारी सीखने में दिक्कत हो रही थी
- गणेश ने बताया, ''ऋतिक को शुरुआतमें बिहारी सीखने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने तेजी से पिकअप किया। उन्हेंसिखायाकि कैसे रविवार को रविबार बोलना है। एक दो तीन चार पांच छह नहीं एक दू तीन चार पांच छौ बोलना है। उन्हें कैल्कुलेशन को कलकुलेसन और वोकैबलरी को भोकैबलरी कहना है।''ऐसा कहा जा रहा है कि गणेश अब ऋतिक को हिंदी की बारीकियां भी सिखा सकते हैं।
- गणेश ने बताया कि बिहार में नुक्तेका इस्तेमाल नहीं होता। अंग्रेज़ी को अंगरेजी कहते हैं। ये सब सिखाते-सिखाते मैंने उन्हें बिहार की सभी बोलियांथोड़ी-थोड़ी सिखा दीं। अब वे भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका, बज्जिका के भी शब्द जान गए हैं।
सुरखीकल के गणेश कई फिल्माें में काम कर चुके
सुरखीकल के गणेश धड़क, तुम्हारी सुलू, बुलेट राजा, जाैली एलएलबी टू, नील बटे सन्नाटा, इंदू सरकार, हाेटल मुम्बई समेत 11 फिल्माें में एक्टिंग कर चुके हैं। इसके अलावा डायना पेंटी समेत कई एक्टर्स काे हिंदी बाेलने का प्रशिक्षण दे चुके हैं। वह एफटीआईआई पुणे के छात्र रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं