सहायक कोच के पद से हटाए जा सकते हैं बांगड़, बल्लेबाजी क्रम मजबूत न कर पाना वजह
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
बर्मिंघम. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री समेत कोचिंग स्टाफ के करार को विश्व कप के बाद 45 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, सहायक कोच संजय बांगड़ को उनके पद से हटाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक धड़े का मानना है कि बांगड़ भारतीय बल्लेबाजी क्रम की परेशानियों को लंबे समय तक नहीं सुधार पाए। उन्हें और बेहतर तरीके से काम करना था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं