एसबीआई की एमडी अंशुला कांत वर्ल्ड बैंक की सीएफओ बनीं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

वॉशिंगटन. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया गया है। बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मालपास ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। सीएफओ कांत पर वर्ल्ड बैंक ग्रुप के फाइनेंशियल और रिस्क मैनेजमेंट की जिम्मेदारी रहेगी।

प्रेसिडेंट मालपास ने बताया- मैं बेहद खुशी के साथ अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक की एमडी और सीएफओ नियुक्त कर रहा हूं। अंशुला को फाइनेंस, बैंकिंग में 35 साल का अनुभव है। उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सीएफओ के तौर पर तकनीक का बेहतर उपयोग करने के लिए जाना जाता है। वे लीडरशिप की चुनौतियों का सामना करने में निपुण हैं। वे रिस्क, ट्रेजरी, फंडिंग जैसे ऑपरेशन संभालेंगी।

मालपास ने कहा- एमडी कांत रिस्क मैनेजमेंट संभालेंगी

मालपास ने कहा- मैं उनका स्वागत करता हूं। उनके साथ काम करने के लिए मैं और मेरी टीम तैयार हैं। हम सभी उन्हें बेहतर आउटपुट प्राप्त करने में मदद करेंगे। मालपास के मुताबिक सीएफओ कांत रिस्क मैनेजमेंट और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के मामले में वर्ल्ड बैंक सीईओ के साथ मिलकर काम करेंगी।

एमडी कांत लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन से इकोनॉमिक ऑनर्स में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
WASHINGTON: World Bank: Anshula Kant appointed MD and CFO

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.