भारत में बन रहे आईफोन अगले महीने बाजार में आ सकते हैं, कीमतें घटने की उम्मीद
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई. भारत में बन रहे आईफोन अगले महीने बाजार में आ सकते हैं। इससे आईफोन सस्ता होने की उम्मीद है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को यह रिपोर्ट दी। इसके मुताबिक कुछ मंजूरियां बाकी हैं लेकिन, उम्मीद है कि आईफोन एक्सआर और एक्सएस अगस्त में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। फॉक्सकॉन कंपनी एपल के लिए भारत में इन आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है।भारत में आईफोन एक्सआर की शुरुआती कीमत करीब 56 हजाररुपए औरएक्सएस की करीब 1 लाख रुपए है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं