छात्रों ने घर पर 4 सीटर प्लेन बनाया, केपटाउन से 12 हजार किमी की यात्रा कर मिस्र पहुंचे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
केपटाउन. दक्षिण अफ्रीका में युवाओं के एक ग्रुप ने घर में एयरक्राफ्ट बनाकर उसे केपटाउन से मिस्र के काहिरा तक उड़ा दिया। चार सीटर प्लेन को 20 युवाओं की टीम ने बनाया। इसे उड़ाने वालों में भी इसके चार निर्माता ही शामिल थे। करीब 12 हजार किमी का सफर पूरा करने में किशोरों ने तीन हफ्ते का समय लगाया। इस दौरान उन्होंने नामीबिया, मलावी, इथियोपिया, जंजीबार, तंजानिया और युगांडा में स्टॉपेज लिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं