लोगों को प्लेन उड़ाने के बारे में जानकारी मिल सके, होटल ने कमरे में ही कॉकपिट बनाया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
टोक्यो. विमान में लाखों लोगों ने सफर किया होगा, लेकिन प्लेन उड़ाने के बारे में शायद ही किसी सामान्य आदमी को जानकारी हो। टोक्यो के हनेदा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थित हनेदा एक्सेल होटल के एक कमरे में ही कॉकपिट बनाया गया है। इसका मकसद लोगों को विमान उड़ाने की जानकारी देना है। होटल के कमरे में बनाए गए इस कॉकपिट में 90 मिनट का फ्लाइंग सेशन होगा। कमरे को सुपर कॉकपिट रूम नाम दिया गया है। इसमें बुकिंग 18 जुलाई से शुरू होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं