कोलकाता के 4 विकेट गिरे, उथप्पा 11 रन पर आउट; दीपक चाहर ने 3 विकेट लिए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का 23वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी अंतिम-एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। कोलकाता के 4 विकेट गिर चुके हैं। कप्तान दिनेश कार्तिक और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, सुनील नरेन और क्रिस लिन हैं। लिन को दीपक चाहर ने एलबीडब्ल्यू किया। वे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
नरेन 5 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हरभजन सिंह ने दीपक चाहर के हाथों कैच कराया। नितीश राणा भी खाता नहीं खोल पाए। चाहर की गेंद पर अंबाती रायडू ने उन्हें मिड विकेट पर लपका।उथप्पा 9 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट भी दीपक ने लिया। दीपक की गेंद पर केदार जाधव ने मिडविकेट पर उथप्पा का कैच पकड़ा।
MS Dhoni wins the toss and elects to bowl first against the @KKRiders 👌#CSKvKKR pic.twitter.com/2cYE5T0bDW
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2019
इस संस्करण में दोनों टीमें 5-5 मैच खेलकर 4-4 मुकाबले जीत चुकी हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर कोलकाता की टीम अंक तालिका में टॉप पर है। ऐसे में इस मैच में दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली कोलकाता जहां चेन्नई को मात देकर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहेगी। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने के लिए कोलकाता को हराने की हरसंभव कोशिश करेगी।
चेन्नई सुपरकिंग्स एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मई 2015 से अजेय
आईपीएल में दोनों ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 21 मैच खेले हैं। इनमें से चेन्नई ने 12 और कोलकाता ने 8 जीते हैं। एक मुकाबला रद्द हो गया था। एमए चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई के प्रदर्शन की बात करें तो वह इस मैदान पर पिछले 5 मैच से अजेय है। उसको इस मैदान पर आखिरी हार 8 मई 2015 को मुंबई इंडियंस के हाथों मिली थी। तब मुंबई ने उसे 6 विकेट से हराया था। उसके बाद से वह यहां 5 मैच खेल चुकी है और सभी को जीतने में सफल रही है।
दोनों टीमें:
चेन्नई सुपरकिंग्स :महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, स्कॉटकुगलिन, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।
कोलकाता नाइटराइडर्स :दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, सुनील नरेन, नितीश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल,पीयूष चावला, कुलदीप यादव, हैरी गर्नी, प्रसिद्ध कृष्णा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं