कोहली आईपीएल में सफल नहीं हुए, लेकिन वर्ल्डकप में उनके नेतृत्व में टीम अच्छा करेगी: रहाणे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
जयपुर.टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भले हीआईपीएल के 12वें सीजन में अभी तक सफल नहीं हो पाए हो, लेकिन टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वर्ल्ड कप में उनके सफल होने की बात कही है।राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणेसोमवार को दैनिक भास्कर कार्यालय आए। उन्होंने गेस्ट एडिटर के रूप मेंबेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट के उम्मीद के अनुरूप राजस्थान रॉयल्स के लिए परफॉर्म न कर पाने, मांकडिंग और खुद की कप्तानी सहित क्रिकेट से जुड़े कई अन्य पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर के नो नेगेटिव मंडे अभियान की भी सराहना की और सोमवार को प्रकाशित हुई दो मंडे पॉजिटिव स्टोरीज को पसंद किया।
उनसे हुई संजीव गर्ग की विस्तृत बातचीत इस प्रकार है :
सवाल:क्या आप राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा सीजन के अब तक के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं?
जवाब:नहीं, ये तो मैं नहीं कहूंगा कि संतुष्ट हूं। हां, इतना जरूर है कि पांच में से चार मैचों में हम अच्छा खेले। कोलकाता के खिलाफ हम अच्छा नहीं कर सके। एक ही मैच जीते, लेकिन तीन मैच काफी नजदीकीथे। आईपीएल लंबा टूर्नामेंट है, अभी काफी उलटफेर होंगे। खिलाड़ियों को खुद पर विश्वास रखना होगा और पॉजिटिव माइंडसेट के साथ खेलना होगा।
सवाल:टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सफल नहीं हो रहे हैं। उनकी टीम लगातार छह मैच हार गई है। क्या इससे वर्ल्ड कप में उन पर दबाव नहीं बनेगा?
जवाब:आईपीएल टी-20 में लगभग सभी टीमें समान हैं। यह टीम गेम है। कभी-कभी ऐसा हो जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि विराट कोहली की कप्तानी में कोई कमी है। वे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सफल कप्तान साबित होंगे। कभी कोई टीम अच्छा नहीं कर पाती या कोई खिलाड़ीअच्छा नहीं कर पाता तो आलोचनाएं होनी शुरू हो जाती हैं। इनका असर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नहीं पड़ना चाहिए। टी-20 फॉरमेट ही ऐसा है कि कई बार प्लान ठीक से लागू नहीं हो पाते।
सवाल:आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेलने और देश के लिए खेलने में क्या फर्क है?
जवाब:इंटेंसिटी दोनों में बराबर होती है। क्रिकेटर किसी भी लेवल पर खेले उसका एक ही मकसद होता है कि वह अपना बेस्ट दे। हां, देश के लिए खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। इंडिया की जर्सी हासिल करना ही अपने आप में गौरव की बात होती है।
सवाल: टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में किसे आप असली क्रिकेट मानते हैं?
जवाब:मेरी नजर में टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है। इसी फॉर्मेट में क्रिकेटर का रियल टेस्ट होता है। क्रिकेटर का कैरेक्टर, माइंडसेट इसी फॉर्मेट में पता चलता है।
सवाल:आईपीएल का परफॉर्मेंस क्या टीम इंडिया में सलेक्शन का क्राइटेरिया बनना चाहिए?
जवाब:आईपीएल में खेलने के बाद कई खिलाड़ियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। हमारी टीम से खेल रहे जोस बटलर का भी आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर ही अपने देश की टीम में सलेक्शन हुआ था। हां, मैं इतना जरूर कहूंगा कि सेलेक्टर्स को क्रिकेटर्स के रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी चाहिए। रणजी के मैच आईपीएल की तरह लाइव नहीं होते लेकिन वहां भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
सवाल:बटलर आईपीएल में मांकडिंग का पहला शिकार बने। आपकी राय?
जवाब:इस बारे में अब काफी कुछ कहा-सुना जा चुका है। हमारे कोच पैडी अप्टन भी इस बारे में पहले ही कह चुके हैं। हां, वीडियो देखने में यह जरूर लग रहा था कि उस समय बटलर की कोई गलती नहीं थी। अम्पायर-मैच रेफरी ही बेहतर जज कर सकते हैं। फेयर फ्ले होना चाहिए।
सवाल: आप कोहली की तरह अग्रेसिव कप्तान नहीं हो। फील्ड में हमेशा कूल रहते हैं?
जवाब:फील्ड में अगर कप्तान पैनिक होगा तो गलत मैसेज जाएगा। मैं बचपन में जब जूडो-कराटे करता था वहां मैंने कूल रहना सीखा। उस ग्रुप में सबसे छोटा था। एक कप्तान को टीम पर भरोसा करना पड़ता है और खिलाड़ियों को मोटीवेट करना होता है।
सवाल: क्या विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए?
जवाब:मुझे नहीं लगता कि इस विषय पर मुझे कुछ बोलना चाहिए।
सवाल: बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पिछले साल जब उन्हें 12.5 और 11.5 करोड़ में खरीदा गया था तब उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने मैच विनर बताया था। लेकिन वे रॉयल्स को अब तक अपने दम पर कोई मैच नहीं जिता सके हैं?
जवाब:बेशक वे अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे, लेकिन दोनों ही वाकई में मैच विनर प्लेयर हैं। दोनों ही टीम में सबसे ज्यादा मेहनती हैं। अगर वे परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं तो इसका ये मतलब नहीं है कि वे बेस्ट नहीं है। किसी भी दिन मैच जिताने की काबिलियत दोनों में है।
अजिंक्य ने कहा...
- पत्नी राधिका के साथ क्रिकेट के बारे में ज्यादा डिस्कशन नहीं होता। हालांकि उन्हें क्रिकेट पसंद है।
- मेरे लिए पापा इसलिए रोल मॉडल हैं क्योंकि वे हमेशा कहते हैं इंसान बनो, सेलिब्रिटी नहीं।
- दर्शकों की पसंद और पिंकसिटी का सिम्बल होने के कारण टीम इस साल पिंक ड्रेस में खेल रही है।
- मुझे किताबें पढ़ने का शौक है। इन दिनों वेदांता फिलॉसफी पढ़ रहा हूं।
- क्रिकेट के अलावा टेबल टेनिस और स्नूकर खेलना भी मुझे पसंद है।
- राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर से क्रिकेट पर चर्चा होती रहती है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं