KXIP vs SRH Live Score/ किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीता, सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बैटिंग का न्योता
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मोहाली. आईपीएल 2019 सीजन 12 में आज एक बड़ा मैच होने जा रहा है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद (22nd Match Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad) से भिड़ने जा रही है। दोनों टीमों ने इस सीजन में अब तक 5-5 मैच खेले हैं और 3-3 जीते हैं। इस तरह दोनों ही टीमों को 6-6 अंक मिले हैं। हालांकि, नेट रन रेट के आधार पर सनराइजर्स दूसरे जबकि किंग्स इलेवन पंजाब पांचवे नंबर पर है। अब अगर आज पंजाब की टीम हैदराबाद को हरा देती है तो वो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में जगह बना लेगी। दोनों टीमों के पास जबरदस्त खिलाड़ी हैं। एक तरफ डेविड वॉर्नर और बेयरेस्टो हैं तो दूसरी तरफ क्रिस गेल और लोकेश राहुल के साथ आर. अश्विन भी हैं। कुल मिलाकर ये जबरदस्त मुकाबला हो सकता है। इस मैदान पर टॉस जीतकर बैटिंग करना फायदेमंद रहा है लेकिन आज क्या होगा ये वक्त बताएगा। Dainikbhaskar.com आपको इस मैच (KXIP vs SRH Live Score ) के तमाम लाइव अपडेट्स दे रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं