महाराष्ट्र के लातूर में मोदी-उद्धव की आज संयुक्त सभा, 28 महीने बाद मंच साझा कर रहे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ महाराष्ट्र के लातूर में जनसभा कर रहे हैं। लातूर में चुनाव मैदान में 10 उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबलाकांग्रेस और भाजपाके बीच में है। यहां 18 अप्रैल को मतदान होगा।दोनों नेता28 महीने बाद एक मंच पर हैं। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में मुंबई में अरब सागर के बीचशिवाजी महाराज के स्मारक की नींव रखी थी।

23 सीटों परचुनाव लड़ रही है शिवसेना

एनडीएकी आलोचना करती रही शिवसेना ने भाजपा नेहाल ही में महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे पर समझौता किया है। भाजपा यहां25 सीटों पर और शिवसेना23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में 48 लोकसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र में चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा।नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।आज पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज हीमोदी कर्नाटक और तमिलनाडु में रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
PM Modi, Uddhav Thackeray today Share Stage At Election Rally In latur.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.