RCB vs DC Live Score/ 150 लक्ष्य: दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका; 5 ओवर के बाद स्कोर 47/1
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
बेंगलुरु.IPL 2019 RCB vs DC Live Cricket Score: आईपीएल सीजन 12 यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में आज सुपरसंडे के तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और आरसीबी को पहले बैटिंग का न्योता दिया। विराट की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 149 रन बनाए। आरसीबी की शुरुआत खराब रही। पार्थिव पटेल बहुत जल्दी आउट हो गए। इसके बाद एबी डिविलियर्स 16 गेंद में 17 बनाकर अपने हमवतन कगिसो रबाडा का शिकार बने। रबाडा ने विराट को भी आउट किया। स्टोइनिस भी नहीं टिके। 15 गेंद पर 17 रन बनाकर वो भी आउट हो गए। मोईन अली ने संघर्ष करते हुए 18 गेंद पर 3 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। 33 गेंद पर 47 रन बनाकर वो लंबा शॉट खेलते हुए विपक्षी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। रबाडा को मिलने वाला दूसरा अहम विकेट। इसके पहले वो डिविलियर्स को भी आउट कर चुके थे। इसके बाद आकाशदीप नाथ 12 गेंद पर 19 रन बनाकर पंत को कैच थे बैठे। इस बार भी गेंदबाज रबाडा ही थे। ये दोनों ही विकेट एक ही ओवर में गिरे। रबाडा ने 4 ओवर में महज 21 रन देकर 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया।Dainikbhaskar.com आपको इस मैच के तमाम लाइव अपडेट्स दे रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं