16 सीटों पर कांग्रेस खुद को कमजोर मानती है और भाजपा 10 सीटों पर कांग्रेस को मजबूत

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

अहमदाबाद.गुजरात में चुनाव के दौरान दो मुद्दों पर ज्यादा फोकस होता है, जाति और चेहरा। 1991 के बाद भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन 2004 में रहा। इस दौरान,भाजपा को राज्य की 26 लोकसभा सीटों में से 14 सीटें मिली थींं, जबकि 2014 में सबसे ज्यादा 24 सीटें मिलीं। इस बार कांग्रेस 2004 और भाजपा 2014 जैसी जीत की कोशिश मेंहै।

कांग्रेस के गुजरात प्रभारी राजीव सातव के अनुसार, सौराष्ट्र में पांच सीटें, उत्तर गुजरात में चार और आदिवासी इलाकों में पांच सीटों पर भाजपा के लिए कड़ी चुनौती है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने गुजरात में 13 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। कांग्रेस 26 के बदले 13 पर ज्यादा फोकस करने की रणनीति बनाई है। कम से कम 8 से 10 सीटें जीतने की कोशिश में है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सीटें कम थीं, पर वोट ज्यादा मिले थे। महानगर पालिका और नगरपालिका के चुनावों का हवाला देते हुए पार्टी को 26 सीटें मिलने का दावा किया है।

इन 16 सीटों पर कांग्रेस भाजपा को मजबूत मानती है: गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट, अहमदाबाद-पूर्व, अहमदाबाद-पश्चिम, जामनगर, भावनगर, खेड़ा, पंचमहाल, नवसारी, भरूच, महेसाणा, कच्छ, छोटा उदेपुर, वलसाड।

इन 10 सीटों पर भाजपा कांग्रेस को मजबूत मानती है: अमरेली, पोरबंदर, सुरेंदनगर, जूनागढ़, आणंद, दाहोद, बारडोली, बनासकांठा, साबरकांठा, पाटण।

कांग्रेस के लिएमुद्दा: किसान,बेरोजगारी

  • सौराष्ट्र और किसानों के प्रभाव वाली दूसरी सीटों पर किसानों की आत्महत्या, समर्थन मूल्य का कम भाव, सिंचाई और पानी का अभाव, फसल के नुकसान होने पर कम मुआवजा।
  • ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था का अभाव, केंद्र की नीतियों से उद्योगों को नुकसान।
  • बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे।

भाजपा के लिएमुद्दा: विकास औरराष्ट्रवाद

  • नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए एक और मौका दें।
  • विकास और राष्ट्रवाद।
  • पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद एयर स्ट्राइक।
  • उरी आतंकवारी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक।
  • किसानों को डेढ़ से दो गुना समर्थन मूल्य।
  • आयुष्मान भारत और केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाएं।

2017 विधानसभाचुनाव का परिणाम : कांग्रेस जीत देख रही है

सीटें भाजपा कांग्रेस
जूनागढ़ 07 00
सुरेंद्रनगर 06 01
अमरेली 05 02
आणंद 05 02
बनासकांठा 05 02
पाटण 04 03
साबरकांठा 04 03
महेसाणा 03 04

जाति कागणित: इन 10 सीटों पर एक ही जाति के उम्मीदवार

सीटें भाजपा कांग्रेस
बनासकांठा चौधरी चौधरी
साबरकांठा ठाकोर ठाकोर
पाटण ठाकोर ठाकोर
महेसाणा पाटीदार पाटीदार
अमरेली पाटीदार पाटीदार
पोरबंदर पाटीदार पाटीदार
सुरेंद्रनगर कोली कोली
जूनागढ़ कोली कोली


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
After filing nomination papers in Lok Sabha elections 2019 the ground reality of Gujarat's 26 seats

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.